दुमका, जनवरी 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। अटल बिहारी वाजपेय बस स्टैंड में जिला सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा 3 जनवरी से 31 जनवरी तक बस ऑटो एवं टोटो चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएस नाजिश उमर अंसारी, दुमका परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुस्ताक अली, लायंस क्लब के अध्यक्ष सतीश कुमार, सचिव प्रदीप्त मुखर्जी ने संयुक्त रूप से फिता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर का उद्देश्य बस, ऑटो और टोटो चालकों के स्वास्थ्य की जांच करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...