अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, संवादाता। कल्याण कराती कृत्रिम अंग निर्माण एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा छर्रा अड्डा पुल के निकट स्थित वार्ष्णेय मंदिर में 16 फरवरी को निःशुल्क दिव्यांग जांच एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के आयोजक आलोक बैंकर ने बताया कि शिविर में दिव्यांगों के लिए सभी प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए जायेंगें। शिविर में शामिल होने के लिए दिव्यागजनों को आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र व विकलांगता दर्शाते हुए फोटो लाना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...