वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी शाखा की ओर से आयोजित 'सेवा एवं संस्कृति सप्ताह-2026' के तहत दुर्गाकुंड स्थित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में निःशुल्क मुख एवं दंत परीक्षण शिविर लगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की जांच कर उन्हें दंत स्वच्छता, नियमित देखभाल एवं स्वस्थ आदतों के प्रति जागरूक किया। शाखा अध्यक्ष सौरभ जैन, सचिव डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. श्वेता सिंह, अशोक केशरी, संजय जैन, श्रद्धा ढोढ़ी, पंकज सिंह, अभिषेक मेहरोत्रा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...