हजारीबाग, जून 8 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृष्णापुरी, मटवारी स्थित परफेक्ट स्माइल डेंटल क्लीनिक की ओर 9 से 11 जून तक आयोजित होने वाले निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शिविर के लिए पंजीकरण में अब तक 378 लोगों ने अपना नाम दर्ज कराया है।आयोजकों के अनुसार शिविर में विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की टीम द्वारा दांतों की जांच, सफाई, एक्स-रे, नॉन-सर्जिकल एक्सट्रैक्शन तथा निःशुल्क दवा वितरण किया जाएगा। क्लीनिक के संचालक डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को बेहतर दंत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और जागरूकता बढ़ाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...