गिरडीह, मार्च 10 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर में सोमवार को आयुष विभाग के द्वारा निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गांडेय बीडीओ निशात अंजुम, सीओ मो हुसैन और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। उक्त शिविर में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। स्टाल में मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाई दी गई। शिविर में बात रोग, नस रोग, आर्थो आर्थराइट्स, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, पैरों में सूजन सरीखे मरीजों का यूनानी, आयुर्वेद, होम्योपैथिक व योग विधि से इलाज की जानकारी दी गई। इस दौरान मरीजों को मुफ्त दवा भी दी गई। इस विषय में डा. संजय चौधरी ने कहा कि आयुष जिला समिति द्वारा जिले के प्रत्येक प्रखंड में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना है। उसी निमित गांडेय प्रखंड मुख्यालय के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.