गाजीपुर, मार्च 11 -- गाजीपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मार्च में गेहूं, चावल और बाजरा का निःशुल्क वितरण 12 से 28 मार्च तक किया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को जनवरी, फरवरी और मार्च के सापेक्ष तीन किलो चीनी प्रति कार्डधारक को 18 रूपया प्रति किलो की दर से वितरित की जाएगी। पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को प्रति कार्ड 10 किग्रा गेहूं और 25 किग्रा फोर्टीफाइड चावल के साथ चयनित ब्लॉकों में एक किलो बाजरा भी मिलेगा। गाजीपुर जिले में 398,400 यूनिट पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को कुल 3,984 कुन्तल बाजरे का वितरण किया जाएगा। लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। वितरण पर्चियों पर गेहूं, चावल और बाजरे का मूल्य शून्य और चीनी का मूल्य 18 रूपया प्रति किलो स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होगा। आधार प्रमाणीकरण न होने पर अंतिम दिन 28 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.