अयोध्या, मई 24 -- बीकापुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह जून 2026 के सापेक्ष निःशुल्क खाद्यान्न वितरण आज 25 मई से प्रारम्भ होकर 10 जून 2026 तक कराया जाएगा। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने दी। डीएसओ ने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न वितरित किया जाएगा, जिसमें 14 किलोग्राम गेहूँ तथा 21 किलोग्राम चावल शामिल रहेगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें दो किलोग्राम गेहूँ एवं तीन किलोग्राम चावल शामिल है। यह भी पढ़ें- जून माह का निःशुल्क राशन वितरण 25 मई से 10 जून तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...