बलिया, मई 28 -- बलिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत दी जाने वाली नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गयी है। इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया है कि पहले आवेदन करने की तिथि 30 कई थी जिसे बढ़ाकर 20 जून कर दिया गया है। इस योजना के तहत आईएएस, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाती है। सभी वर्ग के अभ्यार्थी जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकतें हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...