घाटशिला, दिसम्बर 3 -- चाकुलिया। चाकुलिया मारवाड़ी महिला समिति और मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कृतिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया है।इसकी जानकारी मंच के सदस्यों ने दी है। कहा कि चाकुलिया के धर्मशाला प्रांगन में 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। शिविर में जरूरतमंद को निःशुल्क हाथ,पैर,कान की मशीन आदि दी जाएगी।कहा कि 14 दिसंबर को जांच करके माप लिया जाएगा और 16 दिसंबर को उपकरण का वितरण किया जाएगा।समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से अपील किया है कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होकर शिविर का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.