हरदोई, जुलाई 2 -- हरदोई। इस वित्तीय वर्ष से कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में निःशुल्क मिनीकिट एवं 50 प्रतिशत व अनुदान पर बीज प्राप्त करने हेतु बुकिंग कराना एवं फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य हो गया है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के उपरान्त बीज की बुकिंग करें। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि किसानों द्वारा खरीफ सीजन में जिन बीजों की बुवाई की जाती है जैसे-सामान्य धान, संकर धान, तिल, उड़द, मूंग, अरहर, रागी, सांवा, कोदों, ज्वार, बाजरा आदि इन सभी प्रकार बीजों को प्राप्त करने हेतु बुकिंग कराना आवश्यक है। उपलब्ध लक्ष्य की बुकिंग होने तक बुकिंग हेतु पोर्टल खुला रहेगा। यह भी पढ़ें- रबी बीज वितरण में बदली व्यवस्था, अब ई-लॉटरी से होगा किसानों का चयन खरीफ सीजन से केवल बुकिंग करने वाल...