लातेहार, जून 8 -- चंदवा, प्रतिनिधि। डीएफओ प्रवेश अग्रवाल को मिली गुप्त सुचना के आधार पर प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी एन के मेहता के निर्देशन में चलाये गए अभियान में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ रविवार की सुबह निंद्रा रेलवे स्टेशन पर छापामारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में अवैध रूप से रखी गई चिरान लकड़ी के 20 पीस बरामद किए गए।

जांच प्रक्रिया जांच के दौरान लकड़ी के संबंध में कोई भी व्यक्ति स्वामित्व का दावा करने नहीं पहुंचा, जिसके बाद वन विभाग ने पूरी खेप को जब्त कर लिया। विभाग का मानना है कि रेलवे मार्ग का उपयोग कर लंबे समय से अवैध लकड़ी तस्करी की जा रही है। हाल के दिनों में जंगलों की अवैध कटाई और ट्रेन के माध्यम से लकड़ी की तस्करी को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं।

तस्करी नेटवर्क वन कर्मियों ने बताया कि निं...