हरदोई, दिसम्बर 16 -- हरदोई। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि रामलीला मैदान में राहुल गांधी द्वारा कहे गए शब्दों की पूरा देश निंदा कर रहा है। उन्हें संसद में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से भारत-रूस के मित्रवत संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं। अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत में नरेश अग्रवाल ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। एसआईआर मुद्दे पर विपक्ष द्वारा जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हरियावां-बावन विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम कटे हैं। मनरेगा में कार्यदिवस बढ़ाए गए हैंÜ। बावजूद विपक्ष बेवजह नकारात्मक राजनीति कर रहा है। इंडिगो एयरलाइन विवाद पर उन्होंने कहा कि यात...