रायबरेली, जनवरी 25 -- सतांव। कोन्सा ग्राम पंचायत के दल्ली खेड़ा गांव में स्थित श्री काली बाजपेई बाबा मंदिर परिसर में अमर शहीद लालता सिंह की स्मृति में रविवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब दो सौ से ज्यादा लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया। भाजपा नेता तिलक सिंह के द्वारा आयोजित शिविर में आर्यावर्त नेत्र हॉस्पिटल के डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने परीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...