पूर्णिया, दिसम्बर 15 -- कसबा, एक संवाददाता। हिमालय आंखा अस्पताल एवं जन चेतना क्रांति संघ परिवार कसबा की ओर से आर्य नगर हाट स्थित विनायक भवन में रविवार को स्थायी नि: शुल्क आंख कान-जांच सहित चिकित्सीय परामर्श केन्द्र का उदघाटन किया गया। केन्द्र का उदघाटन विधायक नितेश कुमार सिंह एवं भाजपा नेता डॉ. एके गुप्ता ने सम्मलित रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि हिमाल आंखा अस्पताल के कसबा में खुल जाने से अब इस क्षेत्र के लोगों को आंखों का इलाज कराने नेपाल नहीं जाना होगा। यहां हिमाल आंखा अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाएगी। वहीं भाजपा नेता ने कहा कि इस केन्द्र से आम लोगों को काफी फायदा होगा। कार्यक्रम का संचालक जन चेतना संघ के संयोजक बमबम साह ने किया। इस मौके पर सर्जन डॉ. ए के गुप्ता को सम्मानित किया ...