हाथरस, अप्रैल 13 -- सिकंदराराऊ। संवाददाता बहुत से लोग सरकारी नौकरी करते हैं और सेवानिवृत भी होते हैं। परंतु जो अपने कर्म, व्यवहार, मृदुभाषिता एवं नि:स्वार्थ भाव से शिक्षकों के प्रति समर्पित रहा हो। ऐसे शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर कुछ ज्यादा कहने को नहीं रहा।उक्त बातें मुख्य अतिथि सांसद अनूप बाल्मीकि ने प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित ममता गेस्ट हाउस में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जिला महामंत्री विजयवीर सिंह के सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में कहीं।विशिष्ट अतिथि विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, एम एल सी मानवेन्द्र सिंह गुरु ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों की संख्या बता रही है। कि विजयवीर सिंह की कार्यशैली कैसी रही है यह इसी लोकप्रियता का परिणाम है। पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, पूर्व विधायक यशप...