मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- मिर्जापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड पर रिक्रूट आरक्षियों का रविवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। सेनानायक नैपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी आलोक प्रियदर्शी ने सजे-धजे वाहन पर सवार होकर पूरे मैदान का चक्कर लगा लगाया। इस दौरान प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके आरक्षियों ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार मार्च-पास्ट किया। तत्पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण जवानों ने सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी आरक्षियों को संविधान के प्रति निष्ठा और पूरी ईमानदारी के साथ निस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा करने की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- परेड में द...