गोरखपुर, अप्रैल 29 -- सहजनवां। हिन्दुस्तान संवाद पिपरौली क्षेत्र के बसुधा गांव में नि:संतान होने का ताना देने का विरोध करने पर 60 वर्षीय बुजुर्ग सर्वजीत सिंह को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।गांव के कुछ युवक सर्वजीत सिंह को अक्सर संतान न होने को लेकर ताने देते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शनिवार देर शाम जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके दरवाजे पर पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला कुछ देर के लिए शांत हो गया। यह भी पढ़ें- भरथरा गांव (फूलपुर) में दोना-पत्तल कारोबारी मनीष सिंह की हत्या कर आंख निकालने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने चार आरो...