गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 15 मरीज की गहन जांच की गई। उसमें दो मरीज एक पुरुष और दूसरा एक बच्ची को ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। साथ ही अन्य मरीज को जांच कर उचित परामर्श दिया गया। उन्हें आवश्यक दवा खाने की सलाह दी गई। जांच के क्रम में कंपाउंडर गोलू के द्वारा मरीजों का वजन, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। मालूम हो कि पिछले कई वर्षों से हर महीने के तीसरे रविवार को गढ़वा निवासी और यशोदा हॉस्पिटल गाजियाबाद में कार्यरत हृदय रोग सर्जन डॉ विकास के द्वारा जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में नि:शुल्क ह्रदय जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उसमें अब तक हजारों मरीजों को जांचच कर आवश्यक सलाह व दवाई खाने का सलाह दिया गया है।...