लोहरदगा, जून 28 -- लोहरदगा, संवाददाता।सेवा भारती, लोहरदगा द्वारा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में रविवार को फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सचिव संजय चौधरी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद वंदे मातरम् और भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शिविर में कुल 63 लोगों का इलाज हुआ। इस दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, यूरिक एसिड, रक्तचाप, वजन, हार्टबीट और आक्सीजन लेवल सहित कई आवश्यक जांचें नि:शुल्क की गईं। वहीं अन्य जटिल स्वास्थ्य जांचें भी रियायती दर पर उपलब्ध कराई गईं। आयोजकों ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। जिन्हें नियमित स्वास्थ्य जां...