रांची, मई 24 -- रांची, सवांददाता। कचहरी चौक स्थित अविमय क्लिनिक में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और डॉक्टरों से परामर्श लिया। मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी दी गईं। शिविर में ब्लड शुगर, मोटापा और सामान्य बीमारियों की जांच की गई। डॉक्टरों ने लोगों को खानपान, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। क्लिनिक के निदेशक डॉ. राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान के कारण मोटापा और शुगर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में बीमारी की पहचान होने पर इलाज आसान हो जाता है। शिविर में डॉ. विजय कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी। कार्यक्रम में सम...