सहारनपुर, मार्च 2 -- बेहट। रविवार को कस्बे में स्थित एसडीजे स्कूल में देहरादून से आए चिकित्सकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 200 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक नरेश सैनी, भाजपा नेता संजीव कर्णवाल स्कूल के संस्थापक उपदेश राणा, एवं अध्यक्ष प्रमेंद्र बंसल, उपाध्यक्ष अरविंद मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। देहरादून से आए प्रमुख चिकित्सक डॉ शैलेंद्र तिवारी, डॉ दीक्षा गर्ग ने बच्चों का गहन परीक्षण किया तथा उनके अभिभावकों को सामान्य जानकारी एवं चिकित्सा परामर्श दिया। शिविर में 200 बच्चों ने नि:शुल्क शिविर में जांच कराई। चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति टिप्स देकर जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक राजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य त...