हापुड़, फरवरी 1 -- आरोग्य मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशाल नि:शुल्क परामर्श कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें करीब 265 लोगों की जांच हुई। कैंप का उद्घाटन डॉ.पराग शर्मा ने किया। कैंप में आंख कान गले, हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया। दवाईयां, ईसीजी, एक्सरे आदि जाचों पर भी छूट दी गई। डॉ पराग शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कैंप में अनेक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श उपलब्ध कराया गया है। डॉ मीनू सैनी, डॉ रोमशा वशिष्ठ, डॉ कार्तिकेय शर्मा, डॉ अभिषेक शर्मा, डॉ विशाल कुमार, डॉ चेतन चौहान, डॉ आनंद प्रकाश, राज कुमार शर्मा, डॉ रवि गोस्वामी, आदर्श शर्मा, कुशल भारद्वाज, देवेंद्र, अरशद, हिमांशी, कविता चौहान, यश, मनोज सूद, गिरीश शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...