चंदौली, फरवरी 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शहर के रविनगर में समाजसेवी और व्यापारी आनंद तोदी ने बीते सोमवार की शाम असहायों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि ओपी जिंदल ने फीता काटकर किया। आनंद मोदी ने बताया कि अपनी माता की प्रेरणा से प्रेरित होकर यह स्वास्थ्य केंद्र असहायों के निए संचालित किया जा रहा है। जिसमें नि:शुल्क परामर्श के साथ दवा दिया जाएगा। इस दौरान दोपहर तीन से शाम सात बजे तक डॉ. मनोज कुमार सिंह सेवा देंगे। इस दौरान आलोक सिंह, सतीश जिंदल, संजय राय, विनोद राठौड़, सुधीर पांडेय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...