रुडकी, अप्रैल 8 -- रुड़की। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को चार माह के नि:शुल्क व्यवसायिक सौंदर्य प्रशिक्षण कौशल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के सचिव सौरभ भूषण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए, तभी राष्ट्र भी आत्मनिर्भर बन सकेगा। मुख्य अतिथि मरगूबपुर डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रीता सचान ने कहा कि समाज में लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए बालिकाओं का आर्थिक रूप से सक्षम होना जरूरी है। प्राचार्य प्रो. अनुपमा गर्ग ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार के कौशल कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.