मऊ, मार्च 15 -- मऊ, संवाददाता। रोटरी क्लब प्राइड के तत्वावधान में रविवार को रोडवेज के पास स्थित एक प्लाजा पर नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में 80 लोगों का नेत्र परीक्षण किया, इसमें 49 लोगों को वाराणसी में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित लोगों को वाहन के माध्यम से वाराणसी हास्पिटल रोटरी क्लब प्राइड के सदस्यों ने रवाना किया। ऑपरेशन के उपरांत 17 मार्च को सभी लोग वापस आएंगें। रोटरी क्लब प्राइड के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब प्राइड द्वारा 5 माह में 4 कैम्प लगाया गया था, इसमें 224 लोगों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। कार्यक्रम संयोजक आलोक खंडेलवाल ने क्लब की गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...