गढ़वा, जून 17 -- गढ़वा। जिला अंधापन नियंत्रण समिति गढ़वा व राधा लक्ष्मी ट्रस्ट की ओर से शहर के चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में बुधवार को निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 20 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। शिविर का उद्घाटन उपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर एस सिंह, डॉ अनिल साव ने किया। सभी मरीजों की सर्जरी अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने की। शिविर के दौरान मरीजों की आवश्यक जांच, दवाइयां व अन्य चिकित्सीय सुविधाएं राधिका नेत्रालय की ओर से पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करायी गयीं। ऑपरेशन के बाद मरीजों की विशेष निगरानी की गयी व उन्हें आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी भी दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...