बोकारो, नवम्बर 29 -- बेरमो। करगली बाजार के नोआखाली पाड़ा दुर्गा मंदिर में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा) जांच शिविर का आयोजन रविवार को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक किया जायेगा। लक्षण पाए जाने पर इसी दिन भर्ती ले लिया जायेगा। जिला अंधापन नियंत्रण समिति सिविल सर्जन कार्यालय बोकारो ने शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...