मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद में रोटरी क्लब के तत्वावधान में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच और आपरेशन शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर में सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 65 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि रोटरी क्लब की पहल पर जरुरतमंदों की स्वास्थ्य सेवा के लिए उठाया गया कदम काफी सराहनीय है। रोटरी क्लब के सचिव डॉ. एस खालिद ने बताया कि कैम्प का लक्ष्य जरुरतमंदों को अधिक से अधिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराकर उनको आंखों की रोशनी का वापस दिलाना है। अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि जो लोग आर्थिक तंगी या गरीबी के कारण आंखों का इलाज नहीं करा पा रहे हैं उन्हें भी आंखों का स्वा...