गोरखपुर, जुलाई 22 -- गोरखपुर। स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कॉलेज नार्मल कैंपस में 3 अगस्त को नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार की एडिप विशेष योजना के तहत 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दिया जाएगा। इच्छुक पात्र दिव्यांगजन निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों की छायाप्रति के साथ शिविर में पहुंचकर अपना परीक्षण करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...