भदोही, जुलाई 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार ने बताया कि रबी फसल वर्ष 2026-27 को अनुदानित बीज एवं नि:शुल्क मिनीकिट वितरण योजना के तहत ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निकटतम कृषि विभाग कार्यालय अथवा राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: रबी फसलों के बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू पहला चरण बताया कि प्रथम चरण के तहत तोरिया की ऑनलाइन बुकिंग दो जुलाई से 16 अगस्त, तक की जाएगी। 17 अगस्त को ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इसी प्रकार दलहनी फसलें (चना, मटर एवं मसूर) तथा तिलहनी फसलें (राई/सरसों एवं अलसी) के लिए ऑनलाइन बुकिंग 10 जुलाई से 10 सितंबर तक होगी। 11 सितंबर को ई-लॉटरी आयोजित की जाएगी। गेहूं एवं जौ...