दरभंगा, मई 28 -- दरभंगा। स्वयंसेवी संस्था डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से सदर प्रखंड अंतर्गत सारा महम्मद पंचायत के गंगवारा, क्रांतिचौक, वार्ड तीन में दो महीने से संचालित नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। ग्राम कचहरी सचिव पति सह सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश कुमार ने प्रशिक्षित महिलाओं के बीच प्रमाणपत्र वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के अनिल कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षिका शोभा देवी ने बताया कि इस शिविर में 30 महिलाओं को सिलाई विद्या में निपुण किया गया। मौके पर मानवी कुमारी, अनिता देवी, रूपा कुमारी, पिंकी देवी थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...