रायबरेली, जुलाई 28 -- रायबरेली। ओबीसी के अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर ट्रेड में चार माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाना है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अतिथि प्रवक्ताओं के लिए करें आवेदन यह भी पढ़ें- 30 जुलाई तक करें आवेदन, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड देगा 15 दिवसीय प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...