बिजनौर, मार्च 23 -- हल्दौर। नगर स्थित सीडी इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब हल्दौर के तत्वावधान में निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट, ऋषिकेश के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में 36 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित कर ऋषिकेश भेजा गया। कैंप चेयरमैन रोटेरियन जितेंद्र कुमार मारवाड़ी ने बताया कि शिविर में कुल 97 मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई, जिनमें से 36 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया। चयनित सभी मरीजों को उसी दिन ऋषिकेश रवाना कर दिया गया। शिविर में निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट की टीम से टीम इंचार्ज संजय बर्थवाल के साथ शुभम, महेंद्र, कुलविंदर व रामकिशोर का विशेष सहयोग रहा। रोटरी क्लब की ओर से अध्यक्ष नवीन कुमार एडवोकेट, प्रवीण रस्तोगी, देवेंद्र रस्तोगी, प्रदीप कुमार, अनिल सिंह, अभिषेक कुमार, डॉ. राजीव शरण रस्तोगी, सुरेंद्र पाल सिंह, ड...