दुमका, जनवरी 23 -- दुमका। दुमका के हीरा गैरेज के पास नि:शुल्क नेत्र एवं हेल्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन जेके टायर व मां करणी इंटरप्राइजेज की ओर से किया गया। शिविर में करीब 150 मरीजों का नेत्र जांच एवं हेल्थ चेकअप किया गया। नेत्र एवं हेल्थ चेकअप के लिए एम्स दिल्ली से चिकित्सकों की टीम दुमका पहुंची थी। एम्स आए चिकित्सकों की टीम ने गरीब एवं वाहन चालकों के आंखों एवं हेल्थ का चेकअप किया। शिविर में 150 मरीजों के हेल्थ चेकअप के बाद नि:शुल्क दवाईयां बांटी गई और 44 लोगों के आंखों की जांच की गई। जांच के बाद कई लोगों के बीच चश्मे का वितरण किया गया। इस नि:शुल्क शिविर में ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद थे। यह जानकारी मां करणी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर माणिक चन्द्र महेश्वरी ने देते हुए बताया कि नि:शुल्क शिविर में आसपास के ...