मुजफ्फर नगर, जून 25 -- मुजफ्फरनगर रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर गैलेक्सी द्वारा अंसारी रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगा। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विष्णु अग्रवाल ने किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन संजय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कैंप में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के अनुभवी और वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवा दी।शिविर के दौरान 250 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। मौके पर रोटरी इंटरनेशनल ग्रांट और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आई आधुनिक मोबाइल वैन के जरिए मरीजों की आंखों की जांच की। साथ ही दंत परीक्षण, नाक, कान व गला जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर की मुफ्त जांच कर डॉक्टरों ने मरीजों को जरूरी सावधानियों और स्वास्थ्य स...