नि:शुल्क एनीमिया की जांच कराई
अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़। भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा द्वारा परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती के उपलक्ष्य में सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है। जिसमें शाखा द्वारा प्रथम सेवा कार्य रविवार को कुंवर नगर कालोनी स्थित क्लीनिक पर डॉ. नितिन गुप्ता की देखरेख में महिलाओं और युवतियों का निःशुल्क एनीमिया टेस्ट कराया गया। शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय ने किया। प्रांतीय अध्यक्ष व प्रांतीय मार्ग दर्शक डॉ. दिव्या लहरी ने महिलाओं को रक्त की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। गुड़, चने के पैकेट दिए गए। डॉ. नितिन गुप्ता को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय संस्कृति माह प्रभारी सुनीता वार्ष्णेय, प्रांतीय सह संयोजक सेवा (एनीमिया) डॉ. शशि शर्मा, सह सचिव कविता गुप्ता शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Chapra News भारत विकास प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.