चंदौली, दिसम्बर 29 -- धीना। रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से सोमवार को इमिलिया गोरखा गांव में नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी की तरफ से निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मरीजों की निशुल्क आंखों की जांच की। साथ ही कुछ मरीाजों को चश्मा और दवा का वितरण किया गया। वहीं कुछ लोगों को जांच के बाद मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सुझाव दिया गया। हॉस्पिटल की टीम डाक्टर और साथ के संदीप सिंह, संजू यादव, हिमांशी पाल, अरविंद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...