नई दिल्ली, जनवरी 31 -- छन्नी का इस्तेमाल जब चाय या काढ़ा छानने के लिए किया जाता है। तो कुछ समय बाद ही वो गंदी हो जाती है। छन्नी के छोटे और महीन छेद में छोटे कण फंस जाते हैं। जिससे छन्नी गंदी हो जाती है और इस तरह की छन्नी इस्तेमाल करना अनहाइजीनिक भी हो जाता है। काफी लोग तो छन्नी साफ करने की बजाय फेंक देते हैं क्योंकि ये साबुन और पानी से आसानी से साफ नहीं हो पाती। छन्नी पर जमी मोटी परत को साफ करने के लिए वैसे तो कई सारे नुस्खे बताए जाते हैं। लेकिन काफी सारी महिलाएं इस तरह के झंझटों को आजमाने से बचती हैं। तो उनके लिए शेफ पंकज भदौरिया की ये ट्रिक बड़े काम की है। जो किचन में खड़े-खड़े मिनटों में ट्राई किया तो छन्नी साफ हो जाएगी।शेफ पंकज भदौरिया ने बताया मिनटों में स्टील की चाय छन्नी साफ करने का नुस्खा गंदी छन्नी को साफ करने के लिए विनेगर और बे...