नई दिल्ली, जुलाई 29 -- कुमार विश्वास देश के लोकप्रिय हिंदी कवि हैं और राजनेता भी रह चुके हैं। उनकी कविताएं यदि आपने कभी सुनी होंगी, तो आपने पाया होगा कि वे मिट्टी से जुड़ी हुई होती हैं। 'मिट्टी से जुड़ी रहने' का अर्थ है जमीनी स्तर की चीजों, आम लोगों के जीवन, सामाजिक परंपराओं और पुरानी सांस्कृतिक आदतों से जुड़े रहना। असल जीवन में कुमार विश्वास भी मिट्टी से जुड़े हुए इंसान हैं। उनका पैतृक गांव है पिलखुआ, जो हापुड़ जिले के पास पड़ता है। यहां पर कुमार विश्वास ने अपना आलीशान घर बनवाया है लेकिन खास बात ये है कि ये घर महंगे प्लास्टर या सीमेंट से नहीं बल्कि गोबर-मिट्टी, खाद और चूने से बना है। इस घर में हर सुख-सुविधा भी है लेकिन गांव वाला फील भी मिलेगा। तो चलिए आपको कुमार विश्वास के खूबसूरत घर की सुंदर तस्वीरें दिखाते हैं। केवी कुटीर की दीवारें है...