गोंडा, जुलाई 19 -- गोण्डा, संवाददाता। जनपद में अंधता निवारण अभियान लेंस व आपरेशन संबंधित सामानों की कमी के चलते पूरी तरह ठप पड़ गया है। मेडिकल कॉलेज में ही पिछले तीन महीने अप्रैल से ही मोतियाबिंद के ऑपरेशन में लगने वाले लेंस व अन्य आपरेशन संबंधित सामान नदारद हैं। नतीजा यह है कि सैकड़ों मरीज ऑपरेशन टल गए। आपरेशन के लिए मरीज भटक रहे हैं। स्थिति यह है कि 11 हजार 763 आपरेशन के लक्ष्य के सापेक्ष एक हजार भी उपलब्धि नहीं पहुंच पाई है। यह स्थिति तब है जबकि एक अनुमान के मुताबिक अंधता निवारण अभियान का लगभग 60 प्रतिशत लक्ष्य अकेले मेडिकल कॉलेज से ही पूरा किया जाता है। लेकिन लेंस व सामान की आपूर्ति न होने से ऑपरेशन पूरी तरह बंद हैं। डॉक्टर केवल जांच और दवा देकर मरीजों को वापस भेज रहे हैं। कर्मचारी बताते हैं कि आपरेशन में प्रयोग होने वाला विस्को, आपरे...