नई दिल्ली, मई 19 -- इंसानों से काम करवाने के लिए उनकी बहूत सारी जरूरतों का ध्यान देना होता है। वहीं रोबोट से काम करवाने में केवल बिजली की जरूरत है। चीन की में इन दिनों डार्क फैक्ट्री की चलन हो गया है। इन फैक्ट्रियों में बिना रुके 24 घंटे काम होता है। यहां ना तो पानी की जरूरत है और ना ही लाइट्स की और प्रोडक्शन भी बरदस्त। चीन की यह कंपनी हर सेकंड एक फोन बनाती है। यहां इंसान नहीं बल्कि रोबोट काम करते हैं। रोबोट्स को देखने के लिए लाइट की भी जरूरत नहीं होती है और इसलिए इन्हें डार्क फैक्ट्री कहा जाता है। बता दें कि चीन में मानव संसाधन बहुत महंगा हो रहा है। बुजुर्ग होती आबादी के लिए पेंशन और अन्य सुविधाओं की भी चुनौती है। ऐसे में चीन की कंपनियां इसका तोड़ निकालने में जुटी हैं। अब इन फैक्ट्रियों में गिने चुने ही इंसान दिखेंगे। वह भी रात में कोई न...