नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- सुबह का नाश्ता हो या शाम की हल्की भूख, सैंडविच बच्चों से ले कर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। बच्चे तो स्कूल टिफिन में भी सैंडविच की जिद करते हैं। फटाफट बनने वाले ऑप्शन्स में ये बेस्ट है। हालांकि सैंडविच को टेस्टी बनाने के लिए मेयोनीज और भर-भर के केचअप डाला जाता है, जो बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होते। वहीं कई बार चीज घर में होता नहीं है और बिना इन तीनों के स्वादिष्ट सैंडविच बनाना सुनने में नामुमकिन लगता है, है ना? लेकिन आप हम आपके साथ सैंडविच की ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जो हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर है। इसे बनाने के लिए आपको मेयोनीज, केचअप और चीज की भी जरूरत नहीं है। शेफ जीतपाल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस रेसिपी को शेयर किया है, आइए जानते हैं।हाई प्रोटीन हेल्दी सैंडविच बनाने के लिए सामग्री बिना मेयोनीज, केचअप ...