नई दिल्ली, जुलाई 24 -- फिल्मों में अक्सर कलाकारों का लुक मेकअप से निखारा जाता है, लेकिन साई पल्लवी उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। बिना ज्यादा मेकअप के भी उनकी साफ, चमकदार और हेल्दी नजर आती है। यही वजह है कि उनके फैंस अक्सर जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी त्वचा हमेशा इतनी निखरी हुई कैसे दिखती है। साई पल्लवी का मानना है कि अच्छी त्वचा सिर्फ बाहर से लगाए गए प्रोडक्ट्स से नहीं, बल्कि सही खानपान, अच्छी आदतों और सरल देखभाल से मिलती है। आइए जानते हैं उनके स्किन केयर रूटीन की आसान बातें, जिन्हें आप भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।1. भरपूर पानी पीना ना भूलें साई पल्लवी अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होने देतीं। पर्याप्त पानी पीने से शरीर के साथ-साथ त्वचा भी तरोत...