नई दिल्ली, जुलाई 30 -- घर की साफ-सफाई में रोज पोछा तो जरूर लगाया ही जाता है। लेकिन बरसात के मौसम में नॉर्मल पोछा लगाने का कोई खास फायदा नहीं होता। क्योंकि इन दिनों घर में सफाई के बाद भी एक अजीब सी महक आती रहती है। फिर चींटी, मक्खी, मच्छर, मकड़ी और छोटे-मोटे कीड़ों का आतंक भी तो कम नहीं होता। ऐसे में जरूरत है स्पेशल पोछा लगाने की। जी नहीं, आपको कुछ अलग से नहीं लाना है और ना ही एक्स्ट्रा मेहनत करनी है। बस पोछे के पानी में कुछ चीजों को घोलना है और बरसात के मौसम से जुड़ी ये सारी प्रॉब्लम्स खत्म हो जाएंगी। ना ही फर्श पर मक्खी, मच्छर और कीड़े-मकोड़े दिखाई देंगे और घर से जो भीनी भीनी खुशबू आएगी वो आपके मूड को फ्रेश कर देगी। तो चलिए जानते हैं पोछे के पानी में क्या मिलाना है।पानी में ये 3 चीजें मिलाकर लगाएं घर में पोछा अगर आप चाहते हैं कि आपका घर हम...