नई दिल्ली, जनवरी 2 -- देसी घी का इस्तेमाल घर में कई तरीकों से होता है। कभी घी का तड़का लगा लिया, कभी दाल-सब्जी के ऊपर डालकर खा लिया या कभी पराठे या रोटियों पर चुपड़ लिया। ये ना सिर्फ खाने की खुशबू और स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी अमृत से कम नहीं है। खैर, बाजार का मिलावटी घी खाने से तो बढ़िया है कि घर पर ही शुद्ध देसी घी बना लिया जाए। कई गृहणियां घी घर में ही बनाती हैं, पर इसे बनाने का प्रॉसेस थोड़ा लंबा और झंझट भरा होता है। लेकिन आज हम आपके लिए घी बनाने का एक सिंपल सा तरीका लाए हैं, जिसमें आपको दही, मक्खन और छाछ के चक्करों में नहीं पड़ना पड़ेगा। सिर्फ मलाई से ही आप ढेर सारा घी बना लेंगी।ज़ारा ने शेयर किया घी निकालने का आसान तरीका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज़ारा ने घी निकलाने का बड़ा ही सिंपल सा तरीका शेयर किया है। इसमें आप फटाफट मल...