नई दिल्ली, मार्च 12 -- एक्ट्रेस कृतिका कामरा शादी के बंधन में बंध चुकी हैं और उनका शादी वाले लुक की फोटोज सामने आई हैं। जिसमे उनका ब्राइडल लुक काफी सादगीभरा दिख रहा है। वीजे गौरव कपूर के साथ इंटीमेट सेरेमनी में शादी के बाद कृतिका और गौरव ने वेडिंग रिसेप्शन में गेस्ट को इनवाइट किया था। जहां कृतिका ने शादी के साथ रिसेप्शन में सेम लुक कैरी किया। देखें सुर्ख लाल रंग की साड़ी होने के बाद भी आखिर क्यों नहीं था कृतिका का ब्राइडल लुक।दुल्हन बनीं कृतिका का सादगीभरा लुक शादी के लिए रेडी कृतिका ने बेहद सिंपल लुक को कैरी किया। जिसमे दुल्हन वाला कोई शृंगार शामिल नहीं था। कलाईयों में चूड़ी, मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और हाथों में मेहंदी मिसिंग थी। वहीं मेकअप भी काफी मिनिमल था। हालांकि उनकी रेड साड़ी जरूर अट्रैक्टिव दिख रही थी।सुर्ख लाल साड़ी है खास...