पटना, जुलाई 9 -- बिहार के पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी का चुनावी हलफनामा चर्चा में है। उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई ही की है। उनके पास ना ही कोई बंगला है और ना ही उन पर कोई क्रिमिनल केस है। अभिषेक ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन में दिए एफिडेविट में उन्होंने अपनी संपत्ति आदि की जानकारी दी है। अभिषेक बंटी का मुख्य मुकाबला जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता से है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी। अभिषेक सिन्हा बंटी ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास 70 हजार रुपये नकद और बैंक खातों में 29 हजार रु...