नई दिल्ली, जून 29 -- कोई भी मक्खन हो, ताजा-ताजा निकालो तो तुरंत फ्रिज में रखना पड़ता है। बिना फ्रिज के तो बटर में बड़ी जल्दी महक आना शुरू हो जाती है। लेकिन क्या आज जानते हैं कि भारत में एक ऐसा मक्खन भी बनता है, जो बिना फ्रिज के हफ्तों तक ताजा बना रहता है? आप सोच रहे होंगे कि इसमें प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये मक्खन प्राकृतिक रूप से ही कुछ ऐसा होता है कि बिना फ्रिज में रखे हफ्तों तक इसमें महक नहीं आती। हम बात कर रहे हैं उथुकुली बटर की, जो तमिलनाडू के तिरुप्पुर जिले में स्थित एक छोटे से शहर 'उथुकुली' से आता है। साउथ इंडिया में ये 'उथुकुली वेन्ने' (बटर) नाम से फेमस है, वहीं अब पूरे देश में सबसे प्रसिद्ध मक्खन के रूप में जाना जाने लगा है।आखिर क्यों इतना खास है उथुकुली बटर? उथुकुली बटर को खास बनात...