नई दिल्ली, जुलाई 3 -- दाल मखनी बनानी हो या फिर किसी डिश में रिच टेस्ट ऐड करना हो अमूल की वो पैकेट वाली फ्रेश क्रीम अक्सर लोग खरीद लेते हैं। छोटा पैकेट खरीदने के बाद भी ये क्रीम खत्म नहीं होती क्योंकि ज्यादातर क्रीम तो बस एक से दो चम्मच ही यूज होती है। बाकी की फ्रिज में रख दी जाती है और 2 दिन बाद ये यूज के लिए बेकार हो जाती है। इसका स्वाद भी बदल जाता है। हर आप इस तरह के खर्च करते हैं और पैकेट में बचे सामान को बर्बाद हो जाने देते हैं। लेकिन आप अगर इस तरह क्रीम की बर्बादी होने से रोकना चाहती हैं तो बाजार जैसी फ्रेश क्रीम घर में ही बनाने का ये सिंपल सा हैक सीख लें। जिसमे बिना किसी झंझट के आप अपने थोड़े से काम के लिए क्रीम घर में ही पा जाएंगी।पूनम देवनानी ने बताया घर में फ्रेश क्रीम निकालने का तरीका मसाला किचन बाई पूनम देवनानी इंस्टाग्राम पेज ...