नई दिल्ली, जुलाई 7 -- देखा जाए तो रोटी के मुकाबले डोसा और चीला बनाने में मेहनत और झंझट कम होता है। इसे बनाने के लिए बस एक बैटर तैयार करना पड़ता है। और फिर बस चम्मच से तवे पर फैलाकर इन दोनों चीजों को तैयार किया जा सकता है। हालांकि, डोसा और चीला बनाना कुछ लोगों को सबसे ज्यादा मुश्किल काम लगता है। कुछ महिलाएं इन्हें बनाने से अच्छा इंडियन थाली की चीजों को बनाना आसान समझती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं को डोसा या चीला को तवे पर फैलाना सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है। और अगर ये तवे पर चिपक जाए तो उसे तवे से छुड़ाने में घंटों लग जाते हैं। अगर आपको भी डोसा और चीला फैलाना कठिन लगता है तो यहां एक सिंपल हैक बता रहे हैं, जो आपके खूब काम आएगा।क्या है डोसा और चीला फैलाने वाला हैक डोसा और चीला फैलाने में अगर आपको दिक्कत होती है तो ये हैक आपके काम आ सकता है...